भारत बंद का ऐलान

9 जुलाई को भारत बंद – क्या होगा असर?

सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों” के खिलाफ प्रदर्शन

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 9 जुलाई 2025 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी इसमें भाग लेंगे।

कौन-कौन हिस्सा ले रहा है?

बैंक, बीमा, डाक, निर्माण, खनन, परिवहन और बिजली क्षेत्र के कर्मचारी हड़।ताल में शामिल होंगे

25 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों का समर्थन

संघों ने आरोप लगाया कि सरकार लेबर कोड लागू कर यूनियनों की ताकत कमजोर करना चाहती है।

क्या बैंक बंद रहेंगे?

बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, लेकिन आधिकारिक छुट्टी नहीं

बैंक कर्मचारी संघों ने हड़ताल में भाग लेने का ऐलान किया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

स्कूल और कॉलेज?

कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं, स्कूल खुले रहने की संभावना

राज्य सरकारों ने स्कूलों और कॉलेजों के लिए कोई बंद की घोषणा नहीं की है। वे खुले रह सकते हैं।